फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : गुरुद्वारा करतारपुर साहिब आने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए 10 दिनों की अग्रिम सूचना के नियमों में दी ढील

Sat, 20 Nov 2021 05:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान ने गुरुद्वारे में समारोह से पहले करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के भारत के हालिया निर्णय के कारण श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के सम्मान के तौर पर यह फैसला लिया है। पाक ने 30 नवंबर तक की छूट दी है। 
विज्ञापन
गुरुद्वारा करतरपुर साहिब, पाकिस्तान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब आने वाले सिख श्रद्धालुओं को आगमन से पहले 10 दिनों की अग्रिम सूचना देने के नियम में ढील दी है। इस समयसीमा पर पाकिस्तान की भारत के साथ पारस्परिक रूप से सहमति बनी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 552वीं जयंती पर होने वाले समारोह में बड़ी संख्या में भारत से सिख श्रद्धालु पवित्र गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पाकिस्तान जा रहे हैं। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि पाकिस्तान ने गुरुद्वारे में समारोह से पहले करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के भारत के हालिया निर्णय के कारण श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के सम्मान के तौर पर यह फैसला लिया है। पाक ने 30 नवंबर तक की छूट दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें