फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पंजाब में सामने आया ऑनर किलिंग का मामला; भाई ने की बहन की हत्या, पिता ने भी नहीं की बचाने की कोशिश

Mon, 01 Apr 2024 08:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

मृतक की पहचान 22 वर्षीय मारिया बीबी के तौर पर की गई है, जिसकी हत्या उसके भाई मोहम्मद फैजल ने 17 मार्च को की थी। इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें फैजल को बिस्तर पर एक लड़की का गला घोंटेते हुए देखा गया था। इस घटना के दौरान उसके पिता वहीं पास में ही बैठे हुए थे।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक भाई ने पिता के सामने अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस हत्या का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले दूसरे भाई शहबाज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। यह घटना मध्य-पूर्वी पंजाब प्रांत के तोबा तेक सिंह शहर की है।
विज्ञापन


भाई ने पिता के सामने की बहन की हत्या
मृतक की पहचान 22 वर्षीय मारिया बीबी के तौर पर की गई है, जिसकी हत्या उसके भाई मोहम्मद फैजल ने 17 मार्च को की थी। इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें फैजल को बिस्तर पर एक लड़की का गला घोंटेते हुए देखा गया था। इस घटना के दौरान उसके पिता वहीं पास में ही बैठे हुए थे। वीडयो में शहबाज को अपने पिता से कहते हुए सुना गया, 'उसे छोड़ने के लिए कहो'। हत्या के दो मिनट तक फैजल ने लड़की का गला दबा कर रखा था। हत्या के बाद पिता ने फैजल को पानी पिलाया।

24 मार्च को पुलिस ने पाया कि मारिया की मौत प्राकृतिक कारणों से नहीं हुई है। जिसके बाद उन्होंने मामला दर्ज किया। पुलिस ने तुरंत पिता अब्दुल सत्तार और भाई फैजल को गिरफ्तार किया। शहबाज को उन्होंने शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो में शहबाज की पत्नी को भी देखा गया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस हत्या को ऑनर किलिंग बताया है। 
विज्ञापन


पंजाब सीएम ने बताया हाई प्रोफाइल मामला
हालांकि, अभी तक इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, फैजल ने अपनी बहन को कई मौकों पर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा था। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस मामले को हाई प्रोफाइल बताया है।  

बता दें कि पाकिस्तान में हर साल पुरुषों द्वारा सैकड़ों महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के अनुसार,  2022 में महिलाओं के खिलाफ 316 ऑनर क्राइम के मामले दर्ज किए गए थे। कई मामले तो दर्ज भी नहीं हो पाते हैं, क्योंकि परिवारवाले हत्यारे को बचाने की कोशिश करते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें