अबु धाबी में फरजाना एक सैलून में पांच हजार दिरहम महीना की सैलरी पर काम करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तान के मिर्जा यूसुफ इलाही से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने लाहौर के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने अपनी भारतीय पत्नी के साथ मारपीट की और उसका पासपोर्ट छीनकर बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला फरजाना बेगम ने भारतीय मीडिया को फोन पर बताया कि वह मुबंई के चीता कैंप की निवासी है और साल 2006 में नौकरी के लिए अबु धाबी गई थी।
विज्ञापन
अबु धाबी में हुई थी दोनों की मुलाकात
अबु धाबी में फरजाना एक सैलून में पांच हजार दिरहम महीना की सैलरी पर काम करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तान के मिर्जा यूसुफ इलाही से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली। फरजाना और मिर्जा यूसुफ दोनों तलाकशुदा थे। फरजाना के पहली शादी से दो बच्चे हैं। वहीं मिर्जा यूसुफ की यह चौथी शादी थी और पहली दो पत्नियों से उसके छह बच्चे हैं। शादी के बाद तीन साल तक दोनों अबु धाबी में ही रहे और फिर लाहौर आ गए। दोनों के दो बच्चे भी हैं। लाहौर आने के बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हुए।
महिला ने लगाए ये आरोप
पीड़ित भारतीय महिला ने बताया कि इलाही ने स्थानीय पुलिस को बताया था कि वह अवैध रूप से पाकिस्तान में रह रही है। इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस ने वाघा बॉर्डर के जरिए महिला को भारत भेजने की कोशिश की थी, लेकिन महिला ने अपने बच्चों के बिना भारत आने से मना कर दिया। अधिकारियों के दखल के बाद महिला की भारत वापसी टली। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है और उसका पासपोर्ट भी छीन लिया है। वह उसे मारती पीटता है और उससे अपना पीछा छुड़ाना चाहता है। महिला ने पुलिस से मांग की है उसे सुरक्षा दी जाए।