काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस सप्ताह के दौरान पंजाब के विभिन्न जिलों में 117 खुफिया ऑपरेशन किए गए। इसमें 117 लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही 10 आतंकवादियों को हथियारों, विस्फोटकों और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पाकिस्तान में बीते दिनों हुए कई धमाकों के बाद वहां की पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में पंजाब प्रांत के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने बताया है कि शनिवार को प्रांत के आईएसआईएस और अल-कायदा सहित विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 10 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ये आतंकी एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने वाले थे, जिसे नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन
काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस सप्ताह के दौरान पंजाब के विभिन्न जिलों में 117 खुफिया ऑपरेशन किए गए। इसमें 117 लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही 10 आतंकवादियों को हथियारों, विस्फोटकों और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
सीटीडी के मुताबिक, इन आतंकवादियों की गिरफ्तारी लाहौर, रहीम यार खान, सेरगोधा और बहावलपुर में की गई। आतंकियों के कब्जे से दो आईईडी बम, एक हैंड ग्रेनेड, तीन डेटोनेटर, 11 फीट सेफ्टी फ्यूज वायर, प्रतिबंधित साहित्य और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ आठ मामले दर्ज किए हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने दावा किया है कि आतंकवादियों ने प्रांत पंजाब में तोड़फोड़ की योजना बनाई थी। वे यहां के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना चाहते थे। गिरफ्तार किए गए आतंकी प्रतिबंधित संगठनों दाएश (आईएसआईएस), अल कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ( टीटीपी), लश्कर-ए-झांगवी और 313 ब्रिगेड आतंकवादी समूहों के हैं। बता दें कि पंजाब प्रांत की आबादी 120 मिलियन से अधिक है।