पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने बुधवार को पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में अब धोखेबाजों और चोरों का शासन है। देश और इसकी सेना को बदनामी के लिए शहबाज शरीफ सरकार जिम्मेदार है।
बुशरा बीबी फरवरी से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं। वहीं, उनके पति और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक इमरान खान भी पिछले साल से इसी जेल में बंद हैं। एक पाकिस्तानी अखबार की खबर के मुताबिक, "बुशरा बीबी ने कहा है कि संघीय सरकार देश और इसकी सेना की बदनामी के लिए जिम्मेदार है।"
खबर के मुताबिक अदियाला जेल में पत्रकारों से बात करते हुए बीबी ने कहा, "अखिरत (देवलोक) में दो जगहें हैं: एक आलिम बरजख- जहां मत्तकी (धर्मी लोग) और परहेजगार (परहेज करने वाले) हैं। जबकि दूरी जेल है, जहां आत्माएं धरती पर आती हैं। जहां एक ऐसी जगह है जिसमें (धरती में) शैतानों की सरकार है।" अखबार के मुताबिक, बुशरा बीबी ने कहा कि देश में धोखेबाजों और चोरों की सरकार है। उन्होंने सरकार में शामिल हर व्यक्ति को शैतान करार दिया।
इमरान खान ने पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली मौजूदा संघीय सरकार पर अवैध होने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-ए) पार्टी पर आठ फरवरी को हुए आम चुनावों में अपना जनादेश चुराने का आरोप लगाया था। इन चुनावों में अधिकांश पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, चुनाव के बाद हुए समझौते में पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने पीटीआई को किनारे करते हुए सरकार का गठन किया। पीपीपी का नेतृत्व पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी करते हैं।
इद्दत मामले में 12 जुलाई को सुनवाई करेगी अदालत
पाकिस्तान की एक अदालत ने बुधवार को कहा कि वह अवैध विवाद मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ इमरान और बुशरा की अपीलों पर 12 जुलाई को फैसला सुनाएगी। इस्लामाबाद की एक अदालत ने बुशरा के पूर्व पति खावर फरीद मेनका की शिकायत पर दंपति को इद्दत मामले में दोषी ठहराया था। इस्लाम में एक महिला तलाक या अफने पति की मृत्यु के चार महीने पूरे होने से पहले शादी नहीं कर सकती। मेनता ने अपनी याचिका में अदालत से इमरान और बुशरा की शादी को अवैध ठहराने की मांग की थी।
लाहौर: वर्जिनिटी टेस्ट करने पर महिला डॉक्टर सेवा से बर्खास्त
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता का कौमार्य परीक्षण (वर्जिनिटी टेस्ट) करने पर एक महिला डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। देश में इस तरह के परीक्षण पर पाबंदी है।
पंजाब सरकार ने डॉ. आलिया गिल को मंगलवार को सेवा समाप्त की। लाहौर उच्च न्यायालय ने 2020 में दुष्कर्म के मामलों में टू-फिंगर वर्जिनिटी टेस्ट पर पाबंदी लगा दी थी। अदालत ने वर्जिनिटी टेस्ट को अपमानजनक बताया था।
पाकिस्तान में एक कार में बम विस्फोट, चार लोगों की मौत
पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में रिमोट-कंट्रोल के जरिये एक कार में किए गए विस्फोट में पूर्व सांसद और तीन अन्य की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से लगे आदिवासी बहुल जिले मामोंड बाजौर के दामादोला क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार विस्फोट के समय पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन सीनेट के पूर्व सदस्य हिदायतुल्ला उपचुनाव में अपने भतीजे नजीबुल्ला खान के प्रचार अभियान के सिलसिले में वहां मौजूद थे।
पीके 22 प्रांतीय विधानसभा क्षेत्र में 12 जुलाई को उपचुनाव होना है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने विस्फोट की निंदा की है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की निंदा करते हुए पूर्व सीनेटर तथा अन्य लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।