फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की खुली पोल: अफगान नेता ने कहा- सीमा पर तालिबान को हवाई समर्थन दे रहा पाकिस्तान

Fri, 16 Jul 2021 12:21 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगान नेता सालेह ने कहा कि पाकिस्तान वायु सेना अब तालिबान को कुछ हद तक करीबी हवाई सहायता प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान पर हमेशा से तालिबान आतंकियों का साथ देने के आरोप लगते हैं और एक बार फिर उस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। तालिबान फिर से अफगानिस्तान में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है ऐसे में पाकिस्तान की भूमिका भी सामने आने लगी है। अफगानिस्तान के पहले उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने ट्विटर पर कहा कि पाकिस्तान वायु सेना अब कुछ क्षेत्रों में तालिबान को नजदीकी हवाई सहायता प्रदान कर रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को पाकिस्तान ने पुष्टि की थी कि तालिबान का नियंत्रण प्रमुख अफगान सीमावर्ती शहर में हो गया है। अफगान नेता सालेह ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने अब अफगान सेना और वायु सेना को स्पिन बोल्दक सीमा क्षेत्र से पीछे हटने की चेतावनी जारी की है।

अफगान नेता सालेह ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान वायु सेना ने अफगानिस्तान की सेना और वायु सेना को आधिकारिक चेतावनी जारी की है कि स्पिन बोल्दक क्षेत्र से तालिबान को हटाने के किसी भी कदम का पाकिस्तान वायु सेना द्वारा सामना किया जाएगा और उसे खदेड़ दिया जाएगा। पाकिस्तान वायु सेना अब तालिबान को कुछ हद तक करीबी हवाई सहायता प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ऑब्जर्वर के हवाले से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि तालिबान ने स्पिन बोल्दक सीमा पार पर नियंत्रण कर लिया है। यह तालिबान के इस दावे के एक दिन बाद आया है कि उन्होंने युद्धग्रस्त देश में एक हमले के हिस्से के रूप में सीमावर्ती शहर को जब्त कर लिया है। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को बताया कि तालिबान ने दक्षिणी कंधार प्रांत में पाकिस्तान के साथ लगने वाली एक मुख्य सीमा पर कब्जा कर लिया है।

तालिबान के आक्रामक  हमले जारी 
अफगानिस्तान में तालिबान के आक्रामक हमले जारी हैं। वह तेजी से देश के भूभाग पर कब्जा जमाता जा रहा है। अफगानी सेना को वह बुरी तरह खदेड़ रहा है। इसी दौरान पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा इलाके की चेकपोस्टों पर कब्जे के दौरान तालिबान के हाथ में तीन अरब पाकिस्तानी रूपये लगे हैं। ये पैसा अफगानी जवानों ने कथित तौर पर तस्करों से वसूला था। 

अफगान तालिबान द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कंधार के स्पिन बोल्दक इलाके की सीमा चौकियों पर उसे भारी मात्रा में पाकिस्तानी रूपये मिले हैं। पाकिस्तान की जियो न्यूज के अनुसार इस इलाके को तालिबान ने अफगान सुरक्षा बलों से खाली करा लिया है। 

अफगानिस्तान में तालिबान ने सरकार के खिलाफ बुधवार को भी हमले जारी रखे। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान से सटे महत्वपूर्ण स्पिन बोल्दक शहर पर कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही बोल्दक, चमन व कंधार के बीच एक महत्वपूर्ण सड़क पर उसका कब्जा हो गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें