फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में आम चुनाव कार्यक्रम में फिर हुआ बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल

Fri, 22 Dec 2023 02:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बदलाव के बाद नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के आम चुनाव की तैयारी जारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के आम चुनाव के कार्यक्रम में फिर बदलाव हुआ है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बदलाव के बाद नया शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होने हैं। अब पाकिस्तान चुनाव आयोग ने नामांकन करने की तारीखों को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। बदलाव के बाद अब प्रत्याशी 24 दिसंबर तक नामांकन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी पार्टियों द्वारा की गई थी बदलाव की मांग
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, 25-30 दिसंबर को नामांकनों की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) ने गुरुवार को ही चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नामांकन पत्र जमा करने की समयसीमा बढ़ाने की अपील की थी। इससे पहले एमक्यूएम पाकिस्तान और जमीयत उलेमा ए इस्लाम पार्टी ने भी नामांकन की समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी। पहले उम्मीदवारों के नामांकन करने की समयसीमा 20-22 दिसंबर तय की गई थी, अब इसमें दो दिन का विस्तार दिया गया है। 

पाकिस्तान में आम चुनाव पर संशय के बादल 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि देश में आम चुनाव 11 फरवरी 2024 को कराए जाएंगे। हालांकि चुनाव आयोग ने जो शेड्यूल जारी किया, उसमें आम चुनाव की तारीख 8 फरवरी 2024 तय की गई। तारीखें तय हो गई हैं लेकिन अभी भी ऐसी चर्चाएं हैं कि आम चुनाव की तारीखों को आगे टाले जाने की आशंका है। दरअसल इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई का आरोप है कि उन्हें चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। पीटीआई, चुनाव आयोग के निशाने पर है और आयोग ने पार्टी को आंतरिक चुनाव कराने का निर्देश दिया है। अगर पार्टी 20 दिनों में आंतरिक चुनाव नहीं करा पाती है तो पार्टी को अपने चुनाव चिन्ह से हाथ धोना पड़ेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें