फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: महिला मदरसे पर तालिबान के झंडे फहराए गए, मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 19 Sep 2021 03:57 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

अफगानिस्तान में तालिबानी राज के बाद यह तीसरी बार था, जब मदरसे पर अफगान तालिबान के झंडे फहराए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में महिलाओं के एक मदरसे के ऊपर अफगान तालिबान के झंडे फहराए जाने के मामले में पुलिस ने एक मौलवी और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को राजधानी इस्लामाबाद के एक महिला मदरसे जामिया हफ्सा की छत पर अफगान तालिबान के सफेद झंडे देखे गए। इसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने दंगा रोधी इकाई समेत पुलिस की एक टुकड़ी को वहां भेजा, जिसने मदरसे की घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन


मौलाना अब्दुल अजीज समेत उनके सहयोगियों के साथ-साथ मदरसे के छात्रों के खिलाफ आतंकवाद निरोधी अधिनियम (एटीए) और पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौलाना अब्दुल अजीज इस्लामाबाद की प्रसिद्ध लाल मस्जिद के मौलवी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मौलाना अजीज ने खुले तौर पर अफगान तालिबान के नाम का इस्तेमाल कर पुलिस को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अधिकारियों के मुताबिक, मौलाना अजीज समेत मदरसे से जुड़े कुछ लोगों ने हथियारों का प्रदर्शन भी किया। मदरसे के छात्रों और शिक्षकों ने भी पुलिस को चुनौती देते हुए धमकी दी। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में तनाव फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 अगस्त के बाद से यह तीसरी बार था, जब मदरसे पर अफगान तालिबान के झंडे फहराए गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें