फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरकिरी: 'हर मोर्चे पर मदद करेगा रूस' पाकिस्तान ने भरा दंभ तो राजनयिक बोले- झूठी खबर

Sun, 18 Apr 2021 11:33 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान की वैश्विक मंच पर एक बार फिर किरकिरी हुई है। रूसी विदेश मंत्री के पाकिस्तान के दौरे के बाद एक दावा किया गया कि रूसी पाकिस्तान को हर संभव मदद मुहैया कराएगा। पाकिस्तान के इस दावे पर रूसी राजनयिकों को जवाब आया है और उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान की किरकिरी हुई है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के पाकिस्तान दौरे के बाद दावा किया गया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हर मोर्चे पर आर्थिक सहायता मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है। जिसे रूसी राजनयिकों ने अब झूठा करार दिया है। 

विज्ञापन


रूस के राजनयिकों ने ब्लैंक चेक वाले पाकिस्तान के दावे को झूठा प्रसार और फेक न्यूज का हिस्सा बताया है। दरअसल पाकिस्तानी मीडिया में इमरान खाने के ब्लैंक चेक वाले बयान को छापा था, जिसके बाद रूसी राजनयिकों ने इसे फेक न्यूज बताया है। रूसी राजनयिकों के सूत्रों ने बताया कि ये पाकिस्तान की पुरानी आदत है कि वो रूस के साथ अपने रिश्ते को बढ़ा-चढ़ाकर बताता है। 

उन्होंने आगे कहा कि मॉस्को पाकिस्तान को सैन्य उपकरण बेचने नहीं जा रहा है। बता दें कि हाल ही में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के बाद पाकिस्तान का दौरा किया था। उस दौरान विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को सैन्य उपकरण मुहैया कराने की बात कही थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया ने एक रिपोर्ट छापकर दावा किया कि रूसी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया और ये संदेश राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का था। एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्री लावरोव ने कहा था कि मैं अपने राष्ट्रपति की तरफ से एक संदेश लेकर आया हूं, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को जिस चीज की भी जरूरत रहेगी, रूस उसके तैयार रहेगा। 

पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि दूसरे शबदों में कहें तो रूसी विदेश मंत्री एक ब्लैंक चेक हमारे सामने रख गए। लेकिन अब रूसी राजनयिकों ने पाकिस्तान के इस दावे को झूठा करार दिया है। रूस के राजनयिकों ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया रूस के साथ उसके रिश्तों को लेकर फेक न्यूज चलाता है। रूसी राजनयिकों ने कहा कि रूस पाकिस्तान के साथ सीमित है लेकिन भारत उसका पुराना साथी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें