फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: उपराष्ट्रपति को नर्स ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तुम मरने जा रही हो कमला हैरिस

Sun, 18 Apr 2021 09:48 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन

सार

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को एक नर्स ने जान से मारने की धमकी थी, जिसके बाद तुरंत ही मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अमेरिकी इंटेलिजेंस सर्विस के अनुसार, नर्स की पहचान निवियाने पेटिट फेल्प्स के रूप में की गई है, जो कि 39 साल की है।
विज्ञापन
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर किसी न किसी बड़े ओहदे पर पदस्थ अधिकारी या फिर किसी नेता को जान से मारने की धमकी तो मिल ही जाती है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को एक नर्स ने जान से मारने की धमकी थी, जिसके बाद तुरंत ही मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अमेरिकी इंटेलिजेंस सर्विस के अनुसार, नर्स की पहचान निवियाने पेटिट फेल्प्स के रूप में की गई है, जो कि 39 साल की है। आरोपी नर्स ने अपने धमकी भरे शब्दों में कहा, ‘मैं बंदूक से मारने जा रही हूं, तुम मरने जा रही हो।'

विज्ञापन


जेल में बंद पति को भेजा था वीडियो
निवियाने को अमेरिकी खुफिया सेवा की जांच के बाद फ्लोरिडा से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है उसके अनुसार फेल्प्स ने 13 फरवरी से 18 फरवरी के बीच जानबूझकर उपराष्ट्रपति को जान से मारने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। वह जैक्सन हेल्थ सिस्टम से जुड़ी है। आरोपों के अनुसार उसने जेल में बंद अपने पति को वीडियो भेजकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल किया था। उसके खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया कि फेल्प्स ने कमला हैरिस को मारने जैसी बातें भी वीडियो में कही हैं। आरोपी ने एक वीडियो में कहा, ‘कमला हैरिस तुम मरने जा रही हो। तुम्हारे दिन अब गिनती के बचे हैं।’

'मैं बंदूक से मारने जा रही हूं'
आरोपी महिला एक अन्य वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने कहा, ‘मैं बंदूक से मारने जा रही हूं। तुम मरने जा रही हो। आज से 50 दिन। इस दिन को दिमाग में बिठा लो।’ इसके अलावा उसने वीडियो में और भी तमाम बातें कही है। वीडियो में उसने बताया कि उसे क्यों लगता है कि कमला हैरिस ‘अश्वेत’ नहीं हैं और कैसे उन्होंने (कमला हैरिस) शपथ ग्रहण समारोह में अभद्रता पूर्वक अपने क्लच पर्स पर हाथ रखा था ना कि बाइबल पर। 
विज्ञापन


कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने को लेकर थी नाराज
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी महिला फेल्प्स की एक तस्वीर भी मिली जिसमें वह शूटिंग रेंज पर हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दे रही है और बुलेट होल्स देखते हुए अपने निशाने को देख हंस रही है। शिकायत में बताया गया है कि फेल्प्स ने फरवरी में कन्सील्ड हथियार परमिट के लिए आवेदन किया था। 6  मार्च को सीक्रेट सर्विस एजेंट फेल्प्स के घर उससे पूछताछ करने गए थे। इस दौरान फेल्प्स ने बताया कि वह कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने को लेकर गुस्से में थी, लेकिन वह अपने गुस्से से उबर चुकी है और हालात को स्वीकार लिया है। 

मामला राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच खुफिया एजेंसी को सौंपी गई थी, जिसके बाद फेल्प्स को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें