फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पाक मुख्य न्यायाधीश ने पुलिस को लगाई कड़ी फटकार, अपराधियों की फौरन गिरफ्तारी के दिए आदेश

Sat, 07 Aug 2021 07:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

  • पाकिस्तान में पंजाब के रहीम यार खान जिले स्थित भोंग गांव में उन्मादी भीड़ ने मंदिर पर कर दिया था हमला
  • मुख्य न्यायाधीश ने नेशनल असेंबली के सदस्य और पाक हिंदू परिषद के मुख्य संरक्षक से मुलाकात कर मामले का स्वत संज्ञान लिया
     
विज्ञापन
Supreme Court of Pakistan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ रोकने में विफल रही पंजाब पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए अपराधियों की फौरन गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। अहमद ने नेशनल असेंबली के सदस्य और पाक हिंदू परिषद के मुख्य संरक्षक रमेश कुमार से मुलाकात के बाद इस मामले का स्वत संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को पाकिस्तान में पंजाब के रहीम यार खान जिले स्थित भोंग गांव में उन्मादी भीड़ ने मंदिर पर हमला कर दिया था। घटना के वीडियो में भीड़ मंदिर व मूर्तियों को ध्वस्त करते नजर आ रही है।

मुख्य न्यायाधीश ने नेशनल असेंबली के सदस्य और पाक हिंदू परिषद के मुख्य संरक्षक रमेश कुमार से मुलाकात कर मामले का स्वत संज्ञान लिया
इससे पहले पाक पीएम इमरान खान ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट के जरिए कहा है कि उन्होंने पंजाब पुलिस के आईजी को अपराधियों की गिरफ्तारी व पुलिसिया लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। पीएम का कहना है कि सरकार इस मंदिर को फिर से बनवाएगी। 
विज्ञापन


पाक में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों पर होते रहे हैं हमले
भारत इस मामले में पाकिस्तान से अपना कड़ा विरोध दर्ज करा चुका है। पाक में धार्मिक स्थल गिराने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में वहां ऐसी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है।

बीते दिसंबर में मुस्लिम मौलवियों के नेतृत्व में सौ से अधिक लोगों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में एक मंदिर को नष्ट कर आग लगा दी थी। अल्पसंख्यक समुदायों के साथ भेदभाव और उनकी रक्षा में विफल रहने के लिए पाक को वैश्विक स्तर पर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें