फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ की संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया शुरू की

Wed, 22 Sep 2021 08:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को एवनफील्ड अपार्टमेंट मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था। नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने कहा कि उसने शरीफ से वसूली की प्रक्रिया शुरू की है। 
विज्ञापन
Nawaz Sharif - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने मंगलवार को एवनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की वसूली के लिए पूर्व पीएम नवाज शरीफ की संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन


नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने कहा कि उसने शरीफ से वसूली की प्रक्रिया शुरू की है। शरीफ को एवनफील्ड अपार्टमेंट मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था। उन पर दस साल की कैद की सजा तथा अस्सी लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया था। 

यह मामला लंदन के एवेनफील्ड हाउस में शरीफ परिवार के अपार्टमेंट के मालिकाना हक से जुड़ा है। वसूली के उद्देश्य के लिए, (एनएबी) लाहौर ने लाहौर और शेखूपुरा क्षेत्र के उपायुक्तों को नवाज शरीफ के स्वामित्व वाली सभी मौजूदा संपत्तियों को बेचने के लिए लिखा है।
विज्ञापन


एनएबी के अनुसार, 71 वर्षीय शरीफ के पास लाहौर में विभिन्न क्षेत्रों में कृषि भूमि है, जिसमें मौजा मानक में 117 एकड़, बधूकी साहनी में 37 एकड़, मौजा मॉल में 12 एकड़, मौजा सुल्तानकी में 39 एकड़ और लाहौर के अपर मॉल में एक बंगला शामिल है।

इसमें कहा गया है, अगर सभी बिकी हुई संपत्तियों से वसूल की गई राशि जुर्माने की राशि को कवर नहीं करती है, तो एनएबी नवाज शरीफ की किसी भी अन्य मौजूदा संपत्तियों के लिए फिर से नए सिरे से संपत्ति को अधिकृत करेगा। एनएबी ने कहा, पाकिस्तान के इतिहास में यह पहली बार है कि भ्रष्टाचार के संदर्भ में किसी पूर्व प्रधानमंत्री से इतनी बड़ी राशि वसूल की गई है।

एवेनफील्ड मामले में सह-आरोपी और शरीफ की बेटी मरियम नवाज को सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी और उन पर 20 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया था। मरियम नवाज इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं।

हालांकि, पीएमएल-एन ने एनएबी के कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एनएबी के अध्यक्ष जावेद इकबाल द्वारा अपने कार्यकाल के विस्तार के लिए एक निराशाजनक याचिका थी जो अगले महीने की शुरुआत में समाप्त होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें