फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: आईएसआई चीफ की नियुक्ति पर सेना की मानने को तैयार नहीं इमरान खान, इस हफ्ते भी विवाद सुलझने के आसार नहीं

Sat, 16 Oct 2021 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में नए आईएसआई (ISI) चीफ की नियुक्ति को लेकर पीएम इमरान और पाक सेना के बीच गतिरोध अभी भी बरकरार है। इस हफ्ते भी विवाद सुलझने के आसार नहीं नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में नए आईएसआई(ISI) चीफ की नियुक्ति को लेकर पीएम इमरान और पाक सेना के बीच गतिरोध अभी भी बरकरार है। इस हफ्ते भी विवाद सुलझने के आसार नहीं नहीं लग रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार इस बारे में दावा कर रही है कि सिविल और मिलिट्री लीडरशीप के बीच कोई मतभेद नहीं है और इस मुद्दे पर दोनों नेतृत्व की राय समान है।

विज्ञापन


वहीं इस बीच अब पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने दावा करते हुए कहा है कि आईएसआई के नए प्रमुख की नियुक्ति का मुद्दा एक सप्ताह के भीतर सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बीच मतभेद की खबर बिल्कुल झूठी है।  




बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम की नियुक्ति अधिसूचना जारी होने में देरी के बाद इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक की नियुक्ति का मामला पिछले हफ्ते से चर्चा में है। हालांकि, गृह मंत्री देरी का कारण बताने से हिचक रहे थे।
विज्ञापन


सेना और इमरान सरकार के बीच मतभेद
सेना ने छह अक्तूबर को एक बयान में अंजुम को लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की जगह लेने की घोषणा की, जिन्हें पेशावर कोर कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आधिकारिक अधिसूचना को रोक दिया। इस मुद्दे पर शुरुआती चुप्पी के बाद सरकार ने इस हफ्ते कहा था कि महत्वपूर्ण नियुक्ति करते समय पीएम खान से ठीक से सलाह नहीं ली गई थी।

आईएसआई चीफ के लिए तीन नामों की सूची सौंपी गई
पाकिस्तान में नए आईएसआई चीफ की नियुक्ति को लेकर सेना प्रमुख बाजवा से गतिरोधों के बीच पाक प्रधानमंत्री कार्यालय को आईएसआई चीफ के लिए तीन नामों की सूची मिली है। जिसमें से एक नाम पर पीएम इमरान खान मुहर लगा सकते हैं।

नई परंपरा शुरू कर रहे हैं इमरान
प्रधानमंत्री इमरान खान अब अपनी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की शक्लो सूरत बदलने जा रहे हैं। अभी तक आईएसआई के मुखिया यानी डायरेक्टर जनरल (डीजी) की नियुक्ति परंपरागत तौर पर उन तीन नामों में से एक का होता था, जो इस पद से विदा लेने वाले डीजी ही प्रस्तावित करते थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री इमरान खान इस पद के लिए बाकायदा इंटरव्यू लेकर नया डीजी नियुक्त करने जा रहे हैं। इस पद के दावेदारों का एक जटिल इंटरव्यू लेकर इमरान खान और चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ यानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, इनमें से किसी एक को चुनेंगे। जल्दी ही आईएसआई के नए मुखिया का चयन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें