फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: भ्रष्टाचार के मामले में शहबाज शरीफ और अन्य बरी, जवाबदेही अदालत ने कहा- दोषसिद्धि की कोई संभावना नहीं

Sat, 18 Nov 2023 11:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: लाहौर की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश अली जुल्करनैन अवान ने शहबाज, संघीय मंत्रिमंडल के सदस्यों फवाद हसन और अहद खान चीमा व अन्य को आशियाना-ए-इकबाल आवासीय योजना भ्रष्टाचार मामले में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक निकायत की रिपोर्ट पर बरी कर दिया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मौजूदा संघीय कार्यवाहक मंत्रिमंडल के दो सदस्यों को शनिवार को एक बड़े आवासीय भ्रष्टाचार घोटाले के मामले में बरी कर दिया गया। 

विज्ञापन

लाहौर की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश अली जुल्करनैन अवान ने शहबाज, संघीय मंत्रिमंडल के सदस्यों फवाद हसन और अहद खान चीमा व अन्य को आशियाना-ए-इकबाल आवासीय योजना भ्रष्टाचार मामले में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक निकायत की रिपोर्ट पर बरी कर दिया। 

शहबाज शरीफ (72 वर्षीय) तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अभियोजक वारिस अली जंजुआ ने उच्चतम न्यायालय के एक हालिया आदेश की व्याख्या पर एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें निचली अदालतों को कानून में संशोधन पर फैसले के खिलाफ अपील पर निर्णय आने तक अंतिम आदेश घोषित करने से रोक दिया गया था।
 

उन्होंने अदालत से कहा,  शीर्ष अदालत का स्थगन आदेश बरी किए गए आवेदनों पर लागू नहीं होता क्योंकि निचली अदालत ने गुण-दोष के आधार पर उनकी सुनवाई की और कानून में निष्क्रिय संशोधनों का कार्यवाही से कोई लेना-देना नहीं था।
 

एनएबी की रिपोर्ट पर गौर करने के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों के आवेदनों को स्वीकार कर लिया और उन्हें बरी कर दिया। न्यायाधीश ने कहा, 'मामले में दोषसिद्धि की कोई संभावना नहीं है।'
 
विज्ञापन

अप्रैल 2022 में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अपदस्थ किए जाने के बाद से शरीफ बंधुओं नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ तथा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के अन्य सदस्यों को भ्रष्टाचार के किसी न किसी मामले में अदालतों से राहत मिलती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें