फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE: भारी बारिश और तूफान के बाद दुबई की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात, जलभराव से लोग परेशान; येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Sat, 18 Nov 2023 05:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

UAE: अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने के साथ-साथ वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के लिए सतर्क किया है। यूएई की मौसम एजेंसी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बारिश के बाद दुबई की सड़कों पर बाढ़। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब अमीरात (यूएई) के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी के बाद दुबई की सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बारिश के बाद प्रशासन ने लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा है। इसके अलावा, लोगों को घर के अंदर रहने की भी सलाह दी गई गई, क्योंकि इससे यातायात और उड़ान संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पूरे दुबई में लोगों ने भारी बारिश की तस्वीरों और वीडियो को साझा किया है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा किए गए एक वीडियो में एक व्यक्ति को बाढ़ वाली सड़क पर एक छोटी नाव चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि अन्य वीडियो में जलभराव और बाढ़ वाली सड़कों को दिखाया गया था।
 
 

अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने के साथ-साथ वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के लिए सतर्क किया है। यूएई की मौसम एजेंसी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दुबई नगर पालिका ने बारिश के पानी को निकालने के लिए एक तैयारी योजना को सक्रिय किया क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात में अधिक बारिश होने की आशंका है।
 
 
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद सरकार ने निजी क्षेत्र की कंपनियों से अनुरोध किया है कि वे कामकाज में ढील की अनुमति दें। अगले कुछ दिनों में और ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें