फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpaceX Launch Live: स्पेसएक्स ने रच दिया इतिहास, चार आम नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजा

Thu, 16 Sep 2021 09:09 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कैप कैनावेरल

सार

पहली बार सिर्फ आम नागरिकों को लेकर एक अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च हुआ है। यह शौकिया अंतरिक्ष यात्री अरबपति जेरेड इसाकमैन के नेतृत्व में लॉन्च हुआ, जिन्होंने सीधे रॉकेट कंपनी से क्रू ड्रैगन कैप्सूल को किराए पर लिया है।
विज्ञापन
The crew of Inspiration4 - फोटो : Twitter@SpaceX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष यात्रा का जुनून रखने वाले अरबपतियों की हालिया पंक्ति में अब एक और मिशन जुड़ गया। भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार तड़के पांच बजकर 33 मिनट पर अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से चार आम लोगों को लेकर स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल फाल्कन-9 रॉकेट से अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया। यह अंतरिक्ष यान दुनिया में पहली बार सिर्फ आम नागरिकों को लेकर पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च हुआ। ऐसा पहली बार है जब एक रॉकेट में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है।

विज्ञापन


स्पेसएक्स के ‘ड्रैगन कैप्सूल’ में मौजूद दो पुरुष और दो महिलाएं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 100 मील (160 किलोमीटर) ऊंचाई वाली एक कक्षा से दुनिया की परिक्रमा करते हुए तीन दिन बिताएंगे। उड़ान का नेतृत्व 38 वर्षीय जारेड इसाकमैन कर रहे हैं। वह शिफ्ट4 पेमेंट्स इंक के कार्यकारी प्रबंधक हैं। उनके अलावा कैंसर से उबरी हेले आर्सीनॉक्स , स्वीपस्टेक विजेता क्रिस सेम्ब्रोस्की और एरिजोना में एक सामुदायिक कॉलेज के शिक्षक सियान प्रॉक्टर इन मिशन में शामिल हैं।

आर्सीनॉक्स अंतरिक्ष में जाने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी हैं, साथ ही किसी कृत्रिम अंग के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली पहली शख्स भी। उनके बाएं पैर में टाइटेनियम रॉड पड़ी है। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ‘कैनेडी स्पेस सेंटर’ से भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह चार लोगों को लेकर स्पेसएक्स का ‘क्रू ड्रैगन कैप्सूल’ अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया।

 

शौकिया अंतरिक्ष यात्री अरबपति जेरेड इसाकमैन के नेतृत्व में लॉन्च

विज्ञापन

यह शौकिया अंतरिक्ष यात्री अरबपति जेरेड इसाकमैन के नेतृत्व में लॉन्च हुआ है जिन्होंने सीधे रॉकेट कंपनी से क्रू ड्रैगन कैप्सूल को किराए पर लिया है। इसाकमैन ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितनी रकम का भुगतान किया है लेकिन कहा कि इसमें कुल खर्च 20 करोड़ डॉलर से कम आया है।

उनके साथ मेम्फिस निवासी 29 वर्षीय मेडिकल सहायक हेले आर्सेना, एक फीनिक्स की 51 वर्षीय सामुदायिक कॉलेज प्रोफेसर साइन प्रोक्टर और तीसरे वाशिंगटन में रहने वाले डाटा इंजीनियर क्रिस्टोफर सेमब्रोस्की हैं। स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा कि जब तक यह यान सुरक्षित है जेरेड जो चाहें कर सकते हैं। उन्होंने फरवरी में इस मिशन की घोषणा की थी। इसाकमैन ने तीन दिनों के लिए उड़ान भरने और जमीन से 360 मील ऊपर जाने का फैसला लिया है।




धरती से 355 मील ऊपर की उड़ान
इसाकमैन ने तीन दिनों के लिए उड़ान भरने और जमीन से 355 मील ऊपर जाने का फैसला किया है। 2009 के बाद किसी भी मानव ने इतनी दूरी तक स्पेस की यात्रा नहीं की है। उस वक्त अंतरिक्ष यात्रियों ने हबल स्पेस टेलीस्कोप का दौरा किया था। यह अंतरिक्ष यान पृथ्वी की परिक्रमा करेगा, लेकिन अंतरिक्ष स्टेशन पर डॉक नहीं करेगा।

कोई भी पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं 
पहली बार सिर्फ आम नागरिकों को लेकर एक अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में लांच हुआ है। सिर्फ पांच महीने के प्रशिक्षण के बाद चार आम लोग अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए। इस मिशन की सबसे खास बात यह है कि इसके चालक दल में कोई भी पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स जिस स्पेसशिप में नागरिकों को लेकर जाएगी उसमें कई सारी खासियतें हैं। 

बाथरूम से दिखेगा शानदार नजारा
यह ग्रुप अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ज्यादा ऊंचाई तक जाएगा और तीन दिन तक व्यू का नजारा लेगा। इस दौरान कुछ वैज्ञानिक प्रयोग भी किए जाएंगे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस स्पेसशिप का बाथरूम छत पर होगा और यहां से शानदार व्यू भी दिखेगा। यह बाथरूम जहां होगा, उसके ऊपर शीशे का गुंबद जैसा भी होगा जिसे 'कपोला' नाम दिया गया है।

अंतरिक्ष पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम
धरती से अंतरिक्ष तक की यात्रा को अंतरिक्ष पर्यटन कहा जाता है। इसमें यान के अंदर से ही यात्रियों को अंतरिक्ष का नजारा दिखाया जाता है। वहां से नीचे धरती दिखाई जाती है। इस दौरान गुरुत्वाकर्षण की कमी के चलते यात्री प्लेन के अंदर हवा में ही रहते हैं। टूर से पहले यात्रियों को बाकायदा इसका प्रशिक्षण दिया जाता है। कंपनी के ट्रेंड क्रू मेम्बर्स मदद के लिए हरवक्त साथ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें