फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: टेनेसी के सुपरमार्केट में गोलीबारी में एक शख्स की मौत, 12 घायल, आरोपी भी मृत मिला

Fri, 24 Sep 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेनेसी

सार

पुलिस प्रमुख डेल लेन ने कहा कि वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस की स्वाट टीम ने मोर्चा संभाला। इसके बाद स्टोर के गलियारे में मौजूद और छिपे हुए लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेनेसी में दोपहर में एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान गोलीबारी करने का आरोपी भी मृत मिला है। ऐसे में संदेह है कि उसने खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


क्षेत्र के पुलिस प्रमुख डेल लेन ने कहा कि कुल 13 लोगों को गोली लगी और उनमें से 12 को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने कहा कि मैं 34 वर्षों से इस पेशे में हूं और मैंने आज तक ऐसा कुछ कभी नहीं देखा था।

पुलिस प्रमुख लेन ने कहा कि मेम्फिस से लगभग 30 मील (50 किलोमीटर) पूर्व में स्थित उपनगरीय इलाके में एक सुपरमार्केट क्रोगर स्टोर में यह गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि टेनेसी के सुपरमार्केट में गुरुवार दोपहर को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद गोलीबारी करने के आरोपी शख्स की लाश भी स्टोर की पूर्व दिशा से बरामद हुई। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी लाश देखकर लगता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद जैसे उसने खुद को ही गोली मार ली।

पुलिस प्रमुख डेल लेन ने कहा कि वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस की स्वाट टीम ने मोर्चा संभाला। इसके बाद स्टोर के गलियारे में मौजूद और छिपे हुए लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया यही लगता है कि गोलीबारी के आरोपी ने खुद को गोली मार ली, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हमें उसकी लाश मिली है।

लेन ने बताया कि गोलीबारी होने के दौरान कुछ लोग फ्रीजर की आड़ लेकर छिपे हुए थे। जबकि कुछ ने खुद को अपने केबिन में लॉक कर लिया था। वे वही कर रहे थे जो उन्हें करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था- भागो, छिपो, लड़ो। बता दें कि पुलिस ने आरोपी शूटर और पीड़ितों की पहचान तुरंत जारी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि आखिर वहां क्या कुछ हुआ था, परंतु इसमें थोड़ा समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें