हैरोड्स के भूतपूर्व बॉस मोहम्मद अल-फयाद जिन पर कई कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था, इस पर उनके बेटे उमर फयाद ने कहा है कि इन आरोपों ने उनके साथ मेरे मन में उनके प्रति जो अच्छी और प्यारी यादें थी, उस पर सवालिया निशाना लगा दिया।
60 महिलाओं ने लगाए हैं गंभीर आरोप
बता दें कि वकीलों का कहना है कि लगभग 60 महिलाओं ये आरोप लगाने के लिए आगे आई हैं कि मोहम्मद अल-फयाद ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। एक टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री के बाद महिलाओं ने उन पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
ये मामले इतने लंबे समय तक कैसे छिपा रहा?- फयाद
वहीं उमर फयाद ने एक बयान में कहा कि मैं अपने पिता के खिलाफ हाल ही में लगाए आरोपों से काफी डरा और बहुत चिंतित हूं। उन्होंने कहा, आरोपों की सीमा और स्पष्ट प्रकृति चौंकाने वाली है और इससे मेरी मेरे पिता से जुड़ी प्यारी यादों पर सवालिया निशान लग गया है। उन्होंने कहा, यह मामला इतने लंबे समय तक कैसे छिपाया जा सका और इतने तरीकों से यह और भी परेशान करने वाले सवाल खड़े करता है।
लंदन में 25 साल हैरोड्स के मालिक थे फयाद
मिस्र अरबपति के खिलाफ आरोपों की झड़ी पिछले हफ्ते एक न्यूज एजेंसी की तरफ से किए गए खुलासे के बाद लगी है, जिसमें महिलाओं ने बताया कि जब वे लंदन में हैरोड्स नामक लक्जरी डिपार्टमेंट स्टोर में काम करती थीं, तो फयाद ने उन्हें निशाना बनाया था। मोहम्मद अल-फयाद 25 साल तक लंदन में हैरोड्स का मालिक था।
कोई भी कानून से ऊपर नहीं है- उमर फयाद
उनके बेटे ने कहा कि हालांकि वह अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और वह एक बेहतरीन पिता थे, लेकिन हमारे रिश्ते का यह पहलू... मुझे परिस्थितियों के वस्तुनिष्ठ आकलन से नहीं रोकता है। उन्होंने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि कथित पीड़ितों को पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही मिलनी चाहिए। मैं सत्य, न्याय, जवाबदेही और निष्पक्षता के सिद्धांतों का समर्थन करना जारी रखूंगा, चाहे यह यात्रा किसी भी दिशा में क्यों न जाए। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
पीड़ित महिलाओं ने बयां किया अपना दर्द
फयाद के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिलाओं का कहना है कि लंदन में उनके अपार्टमेंट और पेरिस में उनकी अन्य ठिकानों पर उनके साथ दुर्व्यवहार हुए, जिसमें रिट्ज होटल भी शामिल है। महिलाओं ने कहा कि जब उन्होंने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में शिकायत करने की कोशिश की, तो उन्हें वरिष्ठ सुरक्षा कर्मचारियों की तरफ से धमकाया गया। उनके पदों को बदल दिया गया और झूठे आरोपों के बाद उनके पास हैरोड्स छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
मोहम्मद अल-फयाद ने 2010 में हैरोड्स को कतर के संप्रभु धन कोष की निवेश शाखा को £1.5 बिलियन ($2.2 बिलियन) में बेच दिया। वह फ़ुलहम फ़ुटबॉल क्लब और पेरिस में रिट्ज होटल के भी मालिक थे।