फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

White House: 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्तर कोरिया के सैनिक जा रहे रूस', जंग के बीच अमेरिका का बड़ा बयान

Thu, 24 Oct 2024 07:35 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

White House: व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमने सार्वजनिक रिपोर्ट देखी है जिसमें संकेत दिया गया है कि उत्तर कोरिया के सैनिक यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए रूस जा रहे है।
विज्ञापन
जॉन किर्बी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद को लेकर व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमने सार्वजनिक रिपोर्ट देखी है जिसमें संकेत दिया गया है कि उत्तर कोरिया के सैनिक यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए रूस जा रहे है। उन्होंने कहा कि हम इस स्थिति को पूरी तरह से समझने के लिए अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




3000 सैनिकों को रूस भेजने का दावा
जौन किर्बी ने कहा कि हमारा आकलन है कि अक्टूबर के शुरू से लेकर मध्य तक उत्तर कोरिया ने कम से कम 3,000 सैनिकों को पूर्वी रूस में भेजा है। उन्होंने कहा कि ये सैनिक जहाज से यात्रा करते हैं। ये उत्तर कोरियाई सैनिक पूर्वी रूस में कई रूसी सैन्य प्रशिक्षण स्थलों की यात्रा करते हैं, जहां वे वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अभी तक नहीं पता है कि क्या ये सैनिक रूसी सेना के साथ मिलकर काम कर रहे है। अगर हां तो यह निश्चित रूप से एक चिंताजनक है।

इसके साथ ही किर्बी ने कहा कि हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रखना जारी रख रहे है। अगर रूस के सैनिक समझौते में शामिल होता हैं, तो यह घटनाक्रम यूक्रेन के खिलाफ़ युद्ध में रूस की बढ़ती हताशा को प्रदर्शित करेगा। उन्होंन कहा कि अगर रूस को वास्तव में जनशक्ति के लिए उत्तर कोरिया की ओर रुख करने के लिए मजबूर किया जाता है तो यह क्रेमलिन की ओर से कमज़ोरी का संकेत होगा, न कि ताकत का। यह रूस और उत्तर कोरिया के बीच प्रत्यक्ष सैन्य सहयोग के अभूतपूर्व स्तर को भी दिखाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें