पाकिस्तान के मंत्री नूर उल हक कादरी ने कहा कि सऊदी अरब ने सशर्त रूप से उन यात्रियों को अनुमति दी है जिन्होंने सिनोवैक और सिनोफार्म सहित चीनी टीकों की दो खुराक पूरी कर ली हैं।
पाकिस्तान में संघीय धार्मिक मामलों के मंत्री नूर उल हक कादरी ने कहा है कि पाकिस्तान उन नौ देशों में शामिल हैं जहां के तीर्थयात्रियों को सऊदी अरब में प्रवेश के लिए उमरा के आवेदन की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मंत्री नूर उल हक कादरी ने कहा कि सऊदी अरब ने सशर्त रूप से उन यात्रियों को अनुमति दी है जिन्होंने सिनोवैक और सिनोफार्म सहित चीनी टीकों की दो खुराक पूरी कर ली हैं।
पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज ने देश के मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि दिशानिर्देशों के मुताबिक, सिर्फ उन्हीं लोगों को पवित्र मस्जिदों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना वायरस के टीके लगवा लिए हैं।