फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्ट्री के नोबेल: जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को मिला सम्मान

Wed, 06 Oct 2021 03:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

2021 के केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को यह पुरस्कार एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार विजेता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार का एलान बुधवार को कर दिया गया। इस बार यह पुरस्कार मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के जर्मन वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और स्कॉटलैंड में जन्मे प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया गया है। उन्हें यह सम्मान ‘एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस’ के रूप में पहचाने जाने वाले अणुओं के निर्माण के लिए एक नया तरीका विकसित करने में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया है। इसका इस्तेमाल दवाओं से लेकर खाने के स्वाद तक सब कुछ बनाने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन


विजेताओं की घोषणा बुधवार को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव गोरान हैन्सन ने की। नोबेल पैनल ने कहा कि लिस्ट और मैकमिलन ने 2000 में स्वतंत्र रूप से कैटेलिसिस (उत्प्रेरक) का एक नया तरीका विकसित किया था। पैनल के एक सदस्य पर्निला विटुंग-स्टाफशेड ने कहा कि यह पहले से ही मानव जाति को काफी लाभान्वित करता रहा है।

घोषणा होने के बाद लिस्ट ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें इस पुरस्कार पर बेहद आश्चर्य हो रहा है, क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब स्वीडन से फोन आया तो वे अपने परिवार के साथ एम्स्टर्डम में छुट्टियां मना रहे थे। बता दें कि इस पुरस्कार के जरिए अकसर उन कार्यों को सम्मानित किया जाता है, जिनका आज व्यावहारिक रूप से विस्तृत उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

 
इन दोनों वैज्ञानिकों ने अणु निर्माण के लिए एक सटीक और नया उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का फार्मास्युटिकल शोध पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। दोनों वैज्ञानिकों ने जिस तीसरे तरह के कैटेलिसिस (उत्प्रेरक) की खोज की है वह केमिस्ट के लिए मौलिक उपकरण है। इससे पहले शोधकर्ता लंबे समय तक मानते रहे हैं कि सिद्धांत रूप में सिर्फ दो तरह के उत्प्रेरक ही उपलब्ध हैं, पहला धातु और दूसरा एंजाइम। बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन ने एक-दूसरे से स्वतंत्र रहकर तीसरे प्रकार के उत्प्रेरक की खोज की, जिसे ‘एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस’ कहा जाता है। यह छोटे कार्बनिक अणुओं पर बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें