फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nobel Prize 2021: भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इन तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार, जानिए इनका योगदान 

Tue, 05 Oct 2021 05:48 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

भौतिक विज्ञान में साल 2021 का नोबेल पुरस्कार देने का एलान कर दिया गया है। जानिए किन तीन वैज्ञानिकों को किस खास काम के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
नोबेल पुरस्कार 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी को देने का एलान किया है। इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

जूरी ने नामों का एलान करते हुए बताया कि स्यूकूरो मनाबे ने प्रदर्शित किया कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है। उनके काम ने वर्तमान जलवायु मॉडल के विकास की नींव रखी। 





मनाबे और हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग, ग्लोबल वॉर्मिंग के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए चुना गया। वहीं परिसी को परमाणु से ग्रहों के मानदंडों तक भौतिक प्रणाली में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष इन्हें मिला था पुरस्कार
पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को मिला था। इन तीनों को ब्लैक होल्स पर रिसर्च के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें