नोबेल के साहित्य पुरस्कार विजेता पीटर हैंडके ने मंगलवार को पुरस्कार प्राप्त किया। ऑस्ट्रिया के पीटर को भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए यह पुरस्कार मिला है। हालांकि इस दौरान उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा। दरअसल उनपर आरोप हैं कि उन्होंने 1997 में लिखी अपनी पुस्तक ‘ए जर्नी टू द रिवर्स : जस्टिस फॉर सर्बिया’ में सर्बिया में हुए युद्ध अपराधों को कमतर दिखाया।