फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'चुनाव में देरी की कोई संभावना नहीं', राष्ट्रपति अल्वी के संदेह पर पाक चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया

Thu, 26 Oct 2023 10:02 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला,इस्लामाबाद

सार

राष्ट्रपति अल्वी ने एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान में जनवरी में आम चुनाव के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। इस पर पाकिस्तान चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, चुनाव में देरी की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
pak election commission
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने गुरुवार को जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा चुनाव के समय पर संदेह व्यक्त करने के एक दिन बाद अगले साल जनवरी में होने वाले आम चुनाव को स्थगित करने का कोई सवाल ही नहीं है। 
विज्ञापन


एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में राष्ट्रपति अल्वी ने कहा कि उन्होंने जनवरी में चुनाव होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, इसके लिए कई प्रयास किए हैं, जिसमें पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) को पत्र लिखना भी शामिल है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त होने से पहले, अल्वी जेल में बंद पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। राष्ट्रपति के मुताबिक, कानून मंत्रालय ने उनसे कहा कि यह उनका विशेषाधिकार नहीं है। 

अल्वी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने एक प्रेस बयान में कहा, राष्ट्रपति की टिप्पणियों ने यह धारणा बनाई है कि चुनाव स्थगित किए जा सकते हैं। इसमें कहा गया है, परिसीमन का पहला चरण पूरा हो चुका है और आपत्तियां दाखिल करने का दूसरा चरण शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परिसीमन के संबंध में 30 और 31 अक्तूबर से आपत्तियों की सुनवाई शुरू होगी और अंतिम सूची नवंबर में प्रकाशित की जाएगी। 
विज्ञापन


ईसीपी ने कहा, चुनाव कराने की उसकी तैयारी चल रही है और निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। बता दें ईसीपी ने पहले कहा था कि चुनाव जनवरी के आखिरी सप्ताह में होंगे लेकिन राजनीतिक दलों की मांग के बावजूद सटीक तारीख देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें