फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में इमरान: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कल, नेशनल असेंबली में 11ः30 बजे से होगा मतदान 

Sat, 02 Apr 2022 01:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में इन दिनों सियासी संकट चल रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार किसी भी पल गिर सकती है। उनके खिलाफ खिलाफ कल अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। इसके लिए सुबह 11ः30 मिनट पर नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया गया है।  
विज्ञापन
इमरान खान(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में इमरान सरकार रहेगी या जाएगी? राजनीति में उनका भविष्य क्या होगा? क्या विपक्ष अपने मंसूबों में कामयाब होगा और क्या आजादी के बाद से अब तक किसी प्रधानमंत्री के पांच साल पूरे न करने का रिकॉर्ड फिर से दोहराया जाएगा? इन सभी सवालों के जवाब कल पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सत्र में मिल जाएंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार को मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल असेंबली का सत्र सुबह 11:30 बजे बुलाया गया है। इसी दौरान इस प्रस्ताव पर मतदान होना है, जिसके बाद इमरान खान की सरकार के भविष्य का फैसला भी हो जाएगा। 

इमरान चल चुके हैं हर दांव 
अविश्वास प्रस्ताव होने के बाद से अब तक इमरान खान सरकार बचाने के लिए हर दांव चल चुके हैं। 31 मार्च को देश के नाम संबोधन में उन्होंने कहा था, संडे को वोट दिया जाएगा, इस संडे को इस मुल्क का फैसला होने वाला है कि ये मुल्क किस तरफ जाएगा। क्या वही गुलामाना रवैया, भ्रष्टाचारी जिनके खिलाफ नैब में केस पड़े हैं। जितने भी खुशहाल मुल्क हैं, वहां सबसे ताकतवर मुजरिम को दबाकर रखा जाता है, लेकिन पाकिस्तान में इसका इंतजाम नहीं है। इमरान को साढ़े तीन साल हुए हैं, आप तो तीस साल से थे, तो ये जो हाल खराब हुए हैं क्या ये साढ़े तीन साल में हुए हैं। जो साढ़े तीन साल में हुआ है वो विपक्ष के तीस सालों में नहीं हुआ है। अब जो फैसला होना है तीन तारीख को होगा।
विज्ञापन


मैं आखिरी बॉल तक खेलता हूं 
इमरान खान ने कहा था, किसी ने मुझसे कहा था कि आप इस्तीफा दे दें। मैंने हमेशा आखिरी बॉल तक क्रिकेट खेली है। जो भी नतीजा हो मुझे आखिर तक लड़ना है। मुझे देखना है कि कौन अपने जमीर का सौदा करेगा। अगर कोई हमारी नीतियों के खिलाफ था तो उसे रिजाइन करना था, तब नहीं जब आपको 25 करोड़ रुपये ऑफर हो रहे थे। मैं पूछना चाहता हूं कि हमारे नौजवानों को हम क्या सबक दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें