फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस घटाएगी 50 फीसदी दुर्घटनाएं, गडकरी ने किया शुभारंभ

Sun, 12 Sep 2021 02:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नागपुर।

सार

इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत एनएमसी से जुड़े वाहनों में टक्कर से बचने की तकनीक वाले उपकरण लगाए जाएंगे, जो दुर्घटना की संभावना को 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘आई-रास्ते (आईआरएएसटीई)’ पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस पायलट प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के इस सबसे बड़े शहर में दुर्घटनाओं को 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन


आई-रास्ते प्रोजेक्ट केंद्र सरकार, इंटेल, आईएनएआई, आईआईआईटी हैदराबाद, सीएसआईआर-सीआरआरआई (केंद्रीय सड़क शोध संस्थान), महिंद्रा एंड महिंद्रा और नागपुर नगर निगम (एनएमसी) का साझा प्रयास है, जिसमें ‘विज़न ज़ीरो’ दुर्घटना की स्थिति हासिल करने के लिए वाहन सुरक्षा, गतिशीलता विश्लेषण और सड़क आधारभूत संरचना सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसके अलावा सेंसर की मदद से पूरे सड़क नेटवर्क के गतिशीलता जोखिम की मैपिंग की जाएगी। इस मैपिंग का उपयोग सड़क निर्माण व यातायात एजेंसियां दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट में सुधार करने के लिए करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें