घरों को बनाने के लिए पहले बोतलों को एक के ऊपर एक रखकर चिनाई की जाती है, फिर उन्हें नाइलॉन की रस्सी से बांध दिया जता है। क्वाड्रो इको सॉल्यूशंस कंपनी के सीईओ रेमोन मार्टिन का कहना है कि 600 वर्ग फीट का घर बनाने में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का खर्च आता है।