फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क हमला: गोलीबारी कांड में पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की, तस्वीर जारी कर लोगों से मांगी जानकारी 

Wed, 13 Apr 2022 08:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

9/11 हमले के बाद अमेरिका के इतिहास में यह सबसे क्रूर घटना बताई जा रही है। दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे एक हमलावर ने न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की पहचान की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन मेट्रो सबवे पर मंगलवार को हुई दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली है। इसकी तस्वीर भी जारी की गई है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान फ्रैंक जेम्स के रूप में की गई है। हालांकि, अभी यह निश्चित नहीं हुआ है कि, यही हमलावर है या नहीं। पुलिस ने इस घटना के पीछे आतंकी गतिविध की पुष्टि भी अभी तक नहीं की है। न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि इस संबंध में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


20 लोग हुए थे घायल 
9/11 हमले के बाद अमेरिका के इतिहास में यह सबसे क्रूर घटना बताई जा रही है। दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे एक हमलावर ने न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे भारी अफरातफरी मच गई और लोग मेट्रो से उतर कर भागने लगे। इस हमले में 20 लोग घायल हो गए और हमलवार मौके से फरार हो गया। घटनास्थल की तस्वीरों और वीडियो में लोगों को स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ देखा गया। 

हमले में स्मोक बम का किया गया इस्तेमाल
इस हमले में स्मोक बम का भी इस्तेमाल किया गया था। गोलीबारी के बाद अचानक से मेट्रो स्टेशन पर धुआं ही धुआं हो गया, जिससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान हमलावर को गैस मास्क पहने हुए देखा गया, वह नारंगी रंग के कपड़े भी पहने था। हमला करके वह मौके से फरार हो गया। जिस समय यह हमला हुआ, तब कोई पुलिसकर्मी मेट्रो स्टेशन पर मौजूद नहीं था। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने पूरी घटना को अकेले ही अंजाम दिया। 
विज्ञापन


33 राउंड फायर किए 
न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि, हमलावर ने मेट्रो स्टेशन पर 33 राउंड फायर किए। इसमें 10 लोगों को सीधे गोली लगी। पुलिस ने संदिग्ध की फोटो जारी कर कहा है कि, इसके बारे में कोई भी जानकारी 800-577-TIPS पर उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें