फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड: भूकंप के झटकों के बावजूद पीएम आर्डर्न ने नहीं रोकी प्रेस वार्ता, 5.9 थी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 

Fri, 22 Oct 2021 11:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

दरअसल, पीएम जेसिंडा वेलिंग्टन में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी कर रही थीं। यह मीडिया इवेंट टीवी पर लाइव प्रसारित किया जा रहा था। इसी दौरान भूकंप के झटके महसूस हुए। पीएम समेत वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड में शुक्रवार को भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 रिकॉर्ड की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। हालांकि, पीएम आर्डर्न ने इस भूकंप के बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं रोकी। वे लगातार मीडिया से बात करती रहीं।

विज्ञापन


दरअसल, पीएम जेसिंडा वेलिंग्टन में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी कर रही थीं। यह मीडिया इवेंट टीवी पर लाइव प्रसारित किया जा रहा था। इसी दौरान भूकंप के झटके महसूस हुए। पीएम समेत वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। हालांकि, उसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए हॉल में मौजूद मीडियाकर्मियों को न डरने की हिदायत दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस रोकने के बजाय माइक पर मुस्कुराकर कहा कि माफ करिएगा, इस छोटे से भटकाव के लिए। क्या आप सवाल पूछना जारी रखेंगे?

न्यूजीलैंड की सेस्मिक एजेंसी जियोनेट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नॉर्थ आईलैंड के सेंट्रल हिस्से में 210 किलोमीटर गहराई पर था, लेकिन इसका असर सुदूर दक्षिणी हिस्से में मौजूद क्राइस्टचर्च तक महसूस किया गया। एजेंसी ने भूकंप से नुकसान नहीं होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें