फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड: पीएम जेसिंडा आर्डर्न और उनका परिवार कोरोना संक्रमित, देश में 7441 नए संक्रमित मिले

Sat, 14 May 2022 09:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी वेलिंगटन, एएनआई

सार

आर्डर्न ने आज सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'पूरे प्रयासों के बावजूद दुर्भाग्य से मैं अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ कोरोना संक्रमित हो गई हूं।' 
विज्ञापन
New Zealand PM Jacinda Ardern tests COVID positive - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न, उनके पति व बेटी समेत पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पीएम अर्डर्न अपने परिवार समेत आइसोलेट हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आर्डर्न ने शनिवार को खुद के कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार आर्डर्न ने आज सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'पूरे प्रयासों के बावजूद दुर्भाग्य से मैं अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ कोरोना संक्रमित हो गई हूं।' 

वह गत रविवार से अपने परिवार के साथ घर पर ही आइसोलेट हैं। रविवार को उनके पति क्लार्क गेफोर्ड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद बुधवार को आर्डर्न की बेटी संक्रमित हो गई थीं। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में 7441 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 2503 देश के सबसे बड़े शहर आकलैंड में मिले। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि न्यूजीलैंड में महामारी शुरू होने के बाद से अब तक 1,026,715 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें