फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड : कोरोना का सिर्फ एक केस मिलने पर पूरे देश में लॉकडाउन, ऑकलैंड में मिला संक्रमित

Tue, 17 Aug 2021 01:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

न्यूजीलैंड में कोरोना का सिर्फ एक मामला सामने आते ही प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की आहट भर ने पूरे न्यूजीलैंड को सचेत कर दिया है। मंगलवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में कोरोना का एक मामला सामने आते ही प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन

एक संवाददाता सम्मेलन में जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि ऑकलैंड में पूरे सात दिन का लॉकडाउन रहेगा। वहीं बाकी शहरों में लॉकडाउन तीन दिन का होगा, जो आज रात से  लागू हो जाएगा। उन्होंने सभी को घर से काम करने की सलाह दी है। लॉकडाउन के दौरान सभी स्कूल व कॉलेज भी बंद रहेंगे। 

डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि नहीं 
न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने बताया कि ऑकलैंड में मिले एक संक्रमित में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण हैं। हालांकि,अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन


पूरी दुनिया में छाया था न्यूजीलैंड मॉडल 
दुनिया के मुकाबले न्यूजीलैंड ने कोरोना के खिलाफ बेहतर लड़ाई लड़ी है। कोरोना संक्रमित मरीजों व मृतकों की संख्या दुनिया के मुकाबले यहां बेहद कम है। दरअसल, कोरोना की शुरुआत होते ही न्यूजीलैंड ने अपने देश की सभी सीमाओं को सील कर दिया था। वहीं जीनोम सीक्वेंसिंग की मदद से यहां पर कोरोना को बेहतर तरीके से काबू किया गया था। एक्सपर्ट के अनुसार कोविड में लगातार म्यूटेशन होता है और वह बदलता रहता है। जीनोम सीक्वेंसिंग की मदद से हम कोरोना का म्यूटेशन जानने के लिए इसका फैमली ट्री बनाते हैं। इससे उसके आधार पर जाकर उसमें हाने वाले बदलावों के अनुरूप ही वैक्सीनेशन किया जाता है। 

वैक्सीनेशन की धीमी गति बन सकती है खतरा 
भले ही न्यूजीलैंड कोरोना का एक मामला सामने आते ही सचेत हो गया हो, लेकिन वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ा खतरा साबित हो सकती है। वहीं न्यूजीलैंड ऐसा देश है जहां सबसे पहले लॉकडाउन खोला गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें