न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न
- फोटो : Facebook
न्यूजीलैंड ने सोमवार को कथित इस्लामिक स्टेट आतंकी महिला और उसके दो बच्चों के प्रत्यर्पण मामले में सहमति प्रकट की। ये सब फरवरी से तुर्की की हिरासत में हैं। इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के बीच तनाव शुरू हो गया है क्योंकि महिला दोनों देशों की नागरिक थी बाद में ऑस्ट्रेलिया ने अपने आतंकरोधी कानून के तहत महिला की नागरिकता छीन ली थी।
कथित आतंकी सुहायरा आडेन के प्रत्यर्पण पर जताई सहमति
तुर्की के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, महिला और उसके बच्चों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब उन्होंने सीरिया से तुर्की में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश की थी। न्यूजीलैंड मीडिया में उसका नाम सुहायरा आडेन बताया गया था। यह जानकारी तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दी।
तुर्की ने उसकी पहचान केवल नाम के शुरुआती अक्षरों एस.ए. से की थी। गिरफ्तारी के वक्त वह 26 साल की थी। प्रधानमंत्री जेसिंदा आर्डर्न ने मामले पर कहा कि न्यूजीलैंड ने अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को देखते हुए इस मामले में दखल किया है और किसी से नागरिकता यूं नहीं छीनी जा सकती।
प्रधानमंत्री ने कहा, ऑस्ट्रेलिया से मैंने कहा है कि महिला को वापसी की अनुमति मिलनी चाहिए। क्योंकि छह साल की उम्र में ही महिला का परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया था और 2014 तक वह वहीं रही इसके बाद वो ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट पर सीरिया चली गई।