फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में खोजी गई नई झील हो सकती है दुनिया की सबसे ऊंची 

Sun, 11 Aug 2019 01:04 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • झील को कुछ महीने पहले ही पर्वतारोहियों के एक दल ने खोजा था
  • माप के अनुसार यह 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है
  • आधिकारिक पुष्टि होने पर यह विश्व की सबसे ऊंची झील बन जाएगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में कुछ महीने पहले खोजी गई काजिन सारा झील विश्व की सबसे ऊंची झील होने का रिकॉर्ड बना सकती है। हिमालय क्षेत्र में 4919 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तिलिचो झील अभी विश्व की सबसे ऊंची झील है। हिमालयन टाइम्स के मुताबिक मनांग जिले में काजिन सारा झील को कुछ महीने पहले ही पर्वतारोहियों के एक दल ने खोजा था। 
विज्ञापन


खबर में चामे ग्रामीण नगर पालिका अध्यक्ष लोकेंद्र घले के हवाले से कहा गया है कि दल द्वारा लिए गए झील के माप के अनुसार यह 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। इसके 1500 मीटर लंबे और 600 मीटर चौड़े होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इसके 5,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित होने की आधिकारिक पुष्टि होने पर यह विश्व की सबसे ऊंची झील बन जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें