फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : प्रधानमंत्री देउबा का एलान, एक साल के भीतर होंगे त्रिस्तरीय चुनाव, शुरू करें तैयारी

Sat, 22 Jan 2022 12:31 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, काठमांडू

सार

नेपाल के पीएम देउबा ने कहा कि तीन स्तरीय चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को शुरू करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
नेपाल के पीएम देउबा - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पीएम देउबा ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए घोषणा की कि नेपाल में एक साल के भीतर त्रिस्तरीय चुनाव होंगे और इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव से तैयारी शुरू करने का आग्रह किया है। पीएम देउबा के कार्यकाल को छह महीने हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ भी की।

विज्ञापन


देश के लिए की मजबूत नींव तैयार
उन्होंने कहा कि नेपाल में गठबंधन सरकार द्वारा कम समय में किए गए कामों ने देश के लिए राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और समृद्धि के लिए एक मजबूत नींव तैयार की है। देउबा ने कहा कि तीन स्तरीय चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को शुरू करने का आग्रह किया।

पीएम देउबा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। मौजूदा संसद के साथ-साथ स्थानीय निकायों और प्रांतों का कार्यकाल अगले साल तक समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम विकास की मौजूदा गति से संतुष्ट नहीं रह सकते, क्योंकि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विकास और समृद्धि की यात्रा में आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा कि सरकार का जब मैंने कार्यभार संभाला तो भ्रष्टाचार की जांच करने, उच्च और समान आर्थिक विकास प्राप्त करने, आपूर्ति की स्थिति में सुधार, मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने के साथ घरेलू रूप से उपलब्ध कच्चे माल के आधार पर निर्यात योग्य माल को बढ़ाकर निर्यात व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए पहल की गई है।

 कोरोना वायरस को लेकर जाहिर की चिंता
प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने लोगों से सरकार के साथ सहयोग करने और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का भी आग्रह किया ताकि देश में हाल ही में कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर के कारण कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके।

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर 22 मई को पांच महीने में दूसरी बार राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा निचले सदन को असंवैधानिक रूप से भंग कर दिया गया था। सदन के बहाल सत्र के पहले दिन बहादुर देउबा ने विश्वास मत हासिल किया था। इसके बाद देउबा को पीएम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें