फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: पीएम प्रचंड बोले- शक्ति परीक्षण में सफल रहेगी मेरी सरकार, 18 माह में चौथी बार साबित करेंगे विश्वास मत

Mon, 20 May 2024 07:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, काठमांडो

सार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' (69) कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के नेता हैं। माओवादी सेंटर प्रतिनिधि सभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 25 दिसंबर, 2022 को पद संभालने के 18 महीने के भीतर उन्हें चौथी बार संसद में विश्वास मत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ ने भरोसा जताया कि वह सोमवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत जीत जाएंगे। गठबंधन सहयोगी के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद वह विश्वास मत का सामना कर रहे हैं। 

प्रचंड (69) नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के नेता हैं। माओवादी सेंटर प्रतिनिधि सभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 25 दिसंबर, 2022 को पद संभालने के 18 महीने के भीतर उन्हें चौथी बार संसद में विश्वास मत का सामना करना पड़ेगा। पूर्व गुरिल्ला नेता प्रचंड ने शनिवार को काठमांडो में सत्तारूढ़ पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, कोई संदेह नहीं है कि मेरी सरकार शक्ति परीक्षण में सफल रहेगी।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ गठबंधन व विपक्षी दलों के बीच मतभेदों को बातचीत के जरिये सुलझाया जाएगा। संविधान के अनुसार गठबंधन सरकार का कोई सदस्य समर्थन वापस ले लेता है तो पीएम को 30 दिनों के भीतर विश्वास मत हासिल करना जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें