फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: 'नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी', विदेश मंत्री सऊद ने तारीफ में पढ़े कसीदे

सार

नेपाल के विदेश मंत्री ने पूर्वी नेपाल में निर्मित हिमालय किरण पब्लिक कैंपस की एक नई इमारत का उद्घाटन किया। इस दौरान भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद थे। इमारत के निर्माण के लिए भारत ने 3.7 करोड़ नेपाली रुपये की मदद मुहैया कराई थी।
विज्ञापन
नारायण प्रकाश सऊद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद ने भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नेपाल किस्मत का धनी है कि उसके पास भारत जैसा पड़ोसी है, जिन्होंने हिमालयी राष्ट्र और उसके लोगों के विकास में योगदान दिया। इससे पहले विदेश मंत्री ने पूर्वी नेपाल में निर्मित हिमालय किरण पब्लिक कैंपस की एक नई इमारत का उद्घाटन किया। इस दौरान भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद थे। इमारत के निर्माण के लिए भारत ने 3.7 करोड़ नेपाली रुपये की मदद मुहैया कराई थी।
विज्ञापन


2005 में स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किया गया
1949 में हिमालय मिडिल स्कूल के रूप में स्थापित हिमालय किरण पब्लिक कैंपस में 2005 में स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किया गया था। इसमें 600 से अधिक छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत लड़कियां हैं। पूर्वी नेपाल में कोशी प्रांत के संखुवासभा जिले में स्थित इस परिसर का उद्घाटन बुधवार को विदेश मंत्री सऊद और भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने किया।

भारत से निरंतर समर्थन की उम्मीद
सऊद ने कहा कि यह गर्व की बात है और नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं जिन्होंने नेपाल और उसके लोगों के विकास में योगदान दिया है। मैं नेपाल के विकास प्रयासों में भारत से निरंतर समर्थन की उम्मीद करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें