फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: 12 देशों में नियुक्त राजदूतों को वापस बुलाया, भारत के राजदूत निलांबर आचार्य भी शामिल

Wed, 22 Sep 2021 02:59 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कांठमाडू

सार

इस फैसले का मतलब है कि नेपाल के कुछ महत्वपूर्ण देशों में राजदूत नहीं होंगे जिनके साथ उसके बहुत करीबी कामकाजी संबंध हैं। इनमें भारत, चीन, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा - फोटो : विकीपीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाल सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली द्वारा 12 देशों में नियुक्त किए गए अपने राजदूतों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इनमें भारत में नेपाल के राजदूत निलांबर आचार्य भी शामिल हैं। ‘द काठमांडू पोस्ट’ ने एक खबर में बताया कि इस फैसले के साथ ही नेपाल के विदेशों में 33 में से 23 कूटनीति मिशन अगले तीन हफ्तों से एक महीने तक खाली रहेंगे। साथ ही 11 मिशनों में लंबे समय से कोई राजदूत नहीं है।

विज्ञापन


विधि, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने कहा, ‘आज मंत्रिमंडल की एक बैठक में ओली सरकार द्वारा राजनीतिक कोटे के तहत नियुक्त किए गए राजदूतों को वापस बुलाने का फैसला लिया गया।’

देउबा सरकार के नए फैसले के अनुसार आचार्य के अलावा बीजिंग, वाशिंगटन डीसी और लंदन में काम कर रहे राजदूतों क्रमश: महेंद्र बहादुर पांडेय, युवराज खातीवाडा और लोक दर्शन रेगमी को वापस लौटना होगा।आचार्य को फरवरी 2019 में दिल्ली में नेपाल का राजदूत नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


नई सरकार के गठन के पांच दिन बाद 18 जुलाई को देउबा मंत्रिमंडल ने विभिन्न देशों में राजदूतों के तौर पर ओली सरकार द्वारा की गई 11 अनुशंसाओं को रद्द कर दिया था। खबर में कहा गया है कि नेपाल में वर्षों से राजदूत समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों पर राजनीतिक हितों का प्रभाव रहता है और लोगों को पार्टियों से निकटता के आधार पर ऐसे पद मिलते हैं।

नारायण खड़का नेपाल के नए विदेश मंत्री नियुक्त
वहीं नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण खड़का को नेपाल का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली सरकार की अनुशंसा पर खड़का की नियुक्ति की। राष्ट्रपति ने बुधवार को शीतल निवास पर एक आधिकारिक समारोह मेंखड़का (72) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें