फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Bus Tragedy: बस हादसे में पांच शव बरामद, मृतकों में तीन भारतीय नागरिक शामिल; अन्य लोगों की तलाश जारी

Sun, 14 Jul 2024 05:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

रविवार को बचाव टीम ने गैंदाकोट-7 इलाके से पांचवें शव को बरामद किया। बरामद किए गए शवों में से तीन भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। एक की पहचान ऋषिपाल शाही के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी था। इसके अलावा प्रकाश ठाकुर (30) और सज्जाद अंसारी (30) के शव रविवार को बरामद किये गये।
विज्ञापन
नेपाल में भूस्खलन से हुआ हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में हुए बस हादसे में अब तक पांच शव बरामद हुए हैं। बरामद शवों में से एक शव भारतीय नागरिक का है। ये लोग हादसे के बाद से ही लापता थे। अभी बस में सवार अन्य लोगों का पता नहीं चल सका है और उनकी तलाश में नेपाल सुरक्षा बल के 500 से ज्यादा जवान लगे हुए हैं। बीते हफ्ते नेपाल के चितवन जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं थी। दोनों बसों में कुल 65 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


गैंदाकोट इलाके से बरामद हुआ पांचवां शव
रविवार को बचाव टीम ने गैंदाकोट-7 इलाके से पांचवें शव को बरामद किया। बरामद किए गए शवों में से एक भारतीय भी शामिल है। जिसकी पहचान ऋषिपाल शाही के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी था। शव की जेब में मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाह के भाई ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मोतिहारी शहर के राजमुनुवा क्षेत्र के निवासी थे और नेपाल में रहकर काम करते थे। अभी तक बरामद किए गए पांच शवों में से दो नेपाल के नागरिकों के, जबकि तीन भारतीय नागरिकों के हैं। 

बीते हफ्ते हुआ था हादसा
बीते हफ्ते घटना उस वक्त हुआ, जब एक बस नेपाल के बीरगंज से राजधानी काठमांडू जा रही थी। वहीं एक दूसरी बस काठमांडू से गौर जा रही थी। काठमांडू जा रही बस में सात भारतीयों समेत कुल 24 लोग सवार थे। वहीं काठमांडू से आ रही बस में 30 नेपाली नागरिक सवार थे। जैसे ही दोनों बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग रोड पर थीं, तभी पहाड़ से भूस्खलन के साथ मलबा सड़क पर गिरा, जिसकी चपेट में आकर दोनों बसें त्रिशूली नदी में जा गिरीं। 
विज्ञापन


तलाशी अभियान में लगे 500 से ज्यादा जवान
बसों और यात्रियों की तलाश में नेपाल सुरक्षा बल के 500 से ज्यादा जवान ड्रोन्स, मोटर बोट के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं। हालांकि नदी का जलस्तर बढ़ा होने की वजह से ऑपरेशन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशन की मुश्किल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक शव घटनास्थल से 50 किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। हादसे का शिकार हुए भारतीयों की पहचान संतोष ठाकुर, सुरेंद्र साह, अदित मियां, सुनील, शाहनवाज आलम और अंसारी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें