फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : गहरी खाई में गिरी जीप 13 लोगों की मौत, 12 घायल

Fri, 13 May 2022 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में लग गई। जिला पुलिस कार्यालय स्यांगजा के पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र खनाल ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के स्यांगजा जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नेपाली नागरिक जीप में सवार होकर मतदान करने जा रहे थे। वालिंग नगर पालिका-4 में पंचमूल अरखलबार के अंडर रोड खंड पर उनकी जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में लग गई। जिला पुलिस कार्यालय स्यांगजा के पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र खनाल ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को गंडकी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दुर्घटना में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें