अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय मूल की इंटर्न प्रतिमा रॉय की हिंदू देवी-देवतओं के साथ एक ताजा तस्वीर पोस्ट की है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। ट्विटर पर यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे विज्ञान का नाश तक बता दिया है।
नासा ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मंगाने के लिए एक ट्वीट किया है, जिसमें अपने इंटर्न की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इस ट्वीट में कई और इंटर्न के फोटो भी हैं। इस तस्वीर पर जहां कई लोग नासा की वैज्ञानिक सोच पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं, जो इसे अपने धर्म को मानने की आजादी करार दे रहे हैं।
After seeing this we said;
Science ka Naash kar diya NASA ne. https://t.co/Wx0fy7D1BC