फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार : अदालत ने सूकी की पार्टी के नेताओं को सुनाई 90-75 वर्ष की कैद

Thu, 11 Nov 2021 01:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बैंकॉक।

सार

कायिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूकी की राजनीतिक पार्टी के शीर्ष सदस्य नैन खिन हत्वे म्यिंत को पांच आरोपों के तहत दोषी ठहराया गया और प्रत्येक के लिए 15-15 साल कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
आंग सान सूकी की - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार की एक अदालत ने देश में अपदस्थ नेता आंग सान सूकी की राजनीतिक पार्टी के दो सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराने के बाद 90 और 75 साल की कैद की सजा सुनाई है। इस साल एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट में सूकी की ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ को सत्ता से बाहर करने के बाद पार्टी के किसी सदस्य को सुनाई गई यह सबसे बड़ी सजा है। 

विज्ञापन


वकील जॉ मिन हलिंग ने बताया कि कायिन राज्य के पूर्व योजना मंत्री थान नैंग को अदालत ने भ्रष्टाचार के छह आरोपों में दोषी ठहराया और उन्हें 90 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वहीं, कायिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूकी की राजनीतिक पार्टी के शीर्ष सदस्य नैन खिन हत्वे म्यिंत को पांच आरोपों के तहत दोषी ठहराया गया और प्रत्येक के लिए 15-15 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

सूकी पर भी भ्रष्टाचार तथा अन्य आपराधिक आरोपों के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्हें बदनाम करने और सैन्य तख्तापलट को वैध ठहराने के लिए ये मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। किसी भी मामले में दोषी पाए जाने पर सूकी चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। सेना ने देश में सरकार के गठन के लिए 2023 में चुनाव कराने का वादा किया है।
विज्ञापन


अमेरिकी पत्रकार पर आतंक व देशद्रोह के आरोप
म्यांमार में पिछले दिनों हिरासत में लिए गए एक अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर पर आतंकवाद और देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। उसे मई में देश छोड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अल-जजीरा ने एक खबर में बताया कि उस पर आतंकवाद विरोधी अधिनियम और म्यांमार की दंड संहिता के तहत दो नए आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें