फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'रोहिंग्याओं को वापस भेजना संकट का एकमात्र स्थायी समाधान', न्यूयॉर्क में बोले बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार

Wed, 25 Sep 2024 10:36 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मोहम्मद यूनुस ने म्यांमार से विस्थापित 12 लाख से अधिक रोहिंग्याओं की उपस्थिति के कारण बांग्लादेश के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेते हुए। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस आजकल न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने यहां इटली और कनाडा के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। साथ ही प्रवासियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान रोहिंग्याओं को वापस लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

विज्ञापन


रोहिंग्याओं की उपस्थिति से बांग्लादेश में चुनौतियां
रोहिंग्या संकट पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय कार्यक्रम के दौरान, यूनुस ने म्यांमार से विस्थापित 12 लाख से अधिक रोहिंग्याओं की उपस्थिति के कारण बांग्लादेश के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर प्रकाश डाला। 

इसलिए वापस भेजना जरूरी
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने रोहिंग्याओं को शरण देने में सहानुभूति दिखाई है, लेकिन इस स्थिति से जुड़ी लागतें - सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय - काफी हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश अपनी सीमा तक पहुंच गया है। इसलिए, जितना भी बांग्लादेश मानवीय पहलुओं या न्याय सुनिश्चित करने में संलग्न है, रोहिंग्याओं को (प्रत्यावर्तन) वापस भेजना ही मौजूदा संकट का एकमात्र स्थायी समाधान है।
विज्ञापन


इटली की पीएम से भी की मुलाकात
वहीं, यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा, 'हमारे मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर प्रवासियों के मुद्दों पर चर्चा की। कई बांग्लादेशी अवैध रूप से इटली पहुंचने के लिए जोखिम भरे रास्ते अपनाते हैं। इसलिए डॉ. यूनुस ने इस प्रक्रिया को कानूनी बनाने के तरीकों की तलाश की, जिससे अधिक बांग्लादेशियों को इटली में जाने और काम करने की अनुमति मिल सके। प्रधानमंत्री मेलोनी ने बांग्लादेश सरकार को मदद का आश्वासन दिया। डॉ. यूनुस ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से बांग्लादेशी छात्रों के लिए छात्र वीजा बढ़ाने के बारे में भी बात की।'

बांग्लादेश कूटनीति के लिए यह एक बेहद सफल दिन रहा
उन्होंने कहा, 'यूएनजीए के मौके पर बांग्लादेश कूटनीति के लिए यह एक बेहद सफल दिन रहा है, जिसे हमारे मुख्य सलाहकार और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच ऐतिहासिक बैठक द्वारा चिह्नित किया गया है, जो 50 वर्षों में पहली बार है।'



उन्होंने आगे कहा, 'आज हमारे मुख्य सलाहकार का व्यस्त कार्यक्रम था। सुबह संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने एक स्वागत समारोह की मेजबानी की, जहां उन्होंने कई राजनयिकों से मुलाकात की। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ आमने-सामने की बैठक की, जो बेहद सफल रही। उन्होंने बांग्लादेश क्रांति पर चर्चा की और राष्ट्रपति बाइडन ने बांग्लादेश को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें