फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान राज: तीन दिनों में अमेरिकियों समेत 250 से ज्यादा विदेशी काबुल से निकाले गए

Sun, 12 Sep 2021 01:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, हमने अपने 21 नागरिकों व 11 ग्रीन कार्ड धारकों को काबुल से सुरक्षित निकाल लिया है। इसके अलावा कतर एयरवेज का एक अन्य चार्टर विमान काबुल से 19 अमेरिकी नागरिकों को लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन
airlift... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान सुलह के लिए अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने कहा कि पिछले तीन दिनों में अमेरिकियों समेत 250 से ज्यादा विदेशी लोग काबुल से निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका सुरक्षित मार्ग के लिए कतर व तालिबान के साथ भागीदारी जारी रखेगा। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, हमारी प्रतिबद्धता के तौर पर आज हमने 21 अमेरिकी नागरिकों और 11 वैध स्थायी निवासियों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाला। ब्लिंकन ने कहा, हमने 44 अमेरिकियों को सीटों की पेशकश की, लेकिन उनमें से सभी ने यात्रा करने की इच्छा नहीं जताई। उन्होंने काबुल हवाई अड्डे पर सीमित उड़ानों के संचालन और इन विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद के लिए कतर की कोशिशों पर आभार जताया।

इस बीच, अफगान-अमेरिका के लिए विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने  पिछले तीन दिनों में अमेरिकियों समेत 250 से अधिक विदेशी नागरिकों के कतर के विमानों से बिना किसी बाधा के काबुल से रवाना होने को सकारात्मक पहल बताते हुए कतर का धन्यवाद जताया। 
विज्ञापन


लोगों को सुरक्षित निकालने से पहले साझा नहीं करेंगे सूचनाएं
व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली होर्न ने कहा, इस तरह के अभियानों पर आतंकी खतरे के कारण हम लोगों को सुरक्षित निकाले जाने से पहले इन प्रयासों की सूचनाएं साझा नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, आज लोगों का प्रस्थान करना यह दिखाता है कि हम कैसे अमेरिका को अलग-अलग स्थानों से अफगानिस्तान छोड़ने के स्पष्ट और सुरक्षित विकल्प दे रहे हैं। कई अमेरिकियों ने इन विकल्पों को स्वीकार किया, कुछ ने नहीं और इसकी कई वजहें हैं। वह उनका अधिकार है। हम समझते हैं कि ये मुश्किल फैसले हैं।

खसरा के मामले सामने आने के बाद दो प्रमुख हवाई अड्डों पर रोकी गई उड़ानें
अमेरिका ने देश पहुंच रहे कुछ अफगानों में खसरा के मामले सामने आने के बाद विदेशों में मौजूद अपने दो प्रमुख हवाई अड्डों से अफगान शरणार्थियों को लेकर अमेरिका आने वाली सभी उड़ानें रोक दी हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अकसर परेशानियों का सामना कर रहे अमेरिकी निकासी अभियान पर इस अड़चन का गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

अमेरिकी सरकार के एक दस्तावेज के मुताबिक रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की सिफारिश पर अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ने जर्मनी और कतर में अमेरिकी हवाई अड्डों से उड़ानों को रोकने का निर्णय लिया। दस्तावेज में अनिर्दिष्ट स्वास्थ्य सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि यह अस्थायी रोक अमेरिका में आ रहे लोगों के बीच खसरा के मामले देखे जाने के बाद लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें