फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: ईशनिंदा के आरोप में पर्यटक की हत्या करने के मामले में 23 गिरफ्तार, आरोपियों की धरपकड़ जारी

Sun, 23 Jun 2024 04:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान की पुलिस ने स्वात जिले में ईशनिंदा के आरोप में पर्यटक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी पुलिस ने कुरान की बेअदबी के आरोप में एक पर्यटक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में हुई थी। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


स्वात जिले की मद्यान तहसील में कुरान की कथित बेअदबी से गुस्साई भीड़ ने गुरुवार को एक पर्यटक मुहम्मद इस्माइल (40 वर्षीय) की गोली मारी। फिर उस पूरे शहर में घुमाया और बाद में उसे सरेआम फांसी पर लटका दिया गया। इसके बाद भीड़ ने मद्यान पुलिस थाने को भी आग के हवाले कर दिया था। 
 
इस्माइल पर इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान के पन्ने जलाने का आरोप लगाया गया था। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी और 11 स्थानीय लोग घायल हुए। जिओ न्यूज की खबर के मुताबिक, इस्माइल की पीट-पीटकर हत्या करने और मद्यान पुलिस थाने में आगजनी करने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगो को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। स्वात जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सैयद जमान शाह के हवाले से खबर में कहा गया है कि भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की गई है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दो प्राथमिकियां ईशनिंदा और राज्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के तहत दर्ज की गईं हैं।  

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने भीड़ द्वारा व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने संसद में कहा कि सड़क पर भीड़ के न्याय को सही ठहराने के लिए धर्म को हथियार बनाया जा रहा है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमल-एन) पार्टी के नेता इकबाल ने कहा कि भीड़ द्वारा न्याय की इस घटना का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसने पाकिस्तान को बर्बादी के कगार पर ला दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें