फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boat Capasize: नाव पलटने के बाद से नाइजीरिया के 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता, अधिकांश महिलाएं और बच्चे

Wed, 02 Oct 2024 09:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया)

सार

Nigeria Boat Capasize: उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में नाव पलटने के बाद 100 से ज्यादा लोग लापता हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में नाव पलटने के बाद से 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह नाव इन लोगों को एक इस्लामी त्योहार से वापस  लेकर आ रही थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एसोसिएटेड प्रेस ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि नाव में करीब 300 लोग सवार थे, जबकि इसकी क्षमता 100 यात्रियों की ही थी। यह नाव नाइजर राज्य के मोक्का जिले में नाइजर नदी के किनारे सोमवार की रात पलटी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अभी तक 11 शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिनमें नौ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। 


 
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह तक कम से कम 150 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि खोज अभियान जारी है। राज्य की आपात सेवा के निदेशक सलिहु गरबा ने कहा, नाव में 100 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए थे। लेकिन इसमें करीब 300 लोग सवार थे, जो दुर्घटना की वजह बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा कि नाइजीरिया में हाल के वर्षों में हुए नाव हादसों के पीछे नियामकीय विफलताएं और क्षमता से अधिक भार जैसी वजहें हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें