फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minibus Blast: काबुल के शिया बहुल इलाके में एक मिनी बस में विस्फोट, सात लोगों की मौत

Tue, 07 Nov 2023 09:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शिया बहुल इलाके में एक मिनी बस में विस्फोट की खबर है। धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, काबुल के पश्चिमी हिस्से में स्थित दश्ती बारची इलाके में एक मिनीबस में विस्फोट हुआ। इस क्षेत्र में अक्तूबर के अंत में भी विस्फोट हुआ था। इसमें कम से कम चार लोग मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन इस क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकी शिया स्कूलों, अस्पतालों और मस्जिदों को निशाना बनाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें