फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को कुचलती हुई निकल गई SUV, पांच की मौत, 40 लोग घायल

Mon, 22 Nov 2021 01:13 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पुलिस अधिकारी इस घटना की हर स्तर से जांच में जुट गए हैं। घटना शाम 4:30 बजे उस वक्त हुई जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्या में लोग वार्षिक समारोह देखने के लिए आए थे।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में रविवार शाम को एक एसयूवी(suv) गाड़ी क्रिसमस परेड में घुस गई, जिसमें 5 लोगों की मौत और 40 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी इस घटना की हर स्तर से जांच में जुट गए हैं। घटना शाम 4:30 बजे उस वक्त हुई जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्या में लोग वार्षिक समारोह देखने के लिए आए थे।

विज्ञापन


कार की रफ्तार थी बेहद तेज
पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लाल रंग की एसयूवी क्रिसमस की परेड में घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसने 20 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारी, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें