फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिन बीबर से अपील: हत्यारों के लिए मत गाओ, पत्रकार जमाल की मंगेतर ने लिखा खुला पत्र

Mon, 22 Nov 2021 10:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पत्रकार जमाल खशोगी को मौत के घाट उतार दिया गय था, उनकी हत्या का आरोप सउदी अरब पर है। ऐसे में उनकी मंगेतर हेटिस केंगिज ने बीबर से प्रस्तुति रद्द करने की अपील की है। 
विज्ञापन
Justin Bieber
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिसंबर को सउदी अरब के शहर जेद्दाह में अपनी प्रस्तुति से पहले जानेमाने गायब जस्टिन बीबर को खास तरह की अपीलों को सामना करना पड़ रहा है। उनसे कई लोग अपील कर रहे हैं कि वे सउदी अरब में अपनी प्रस्तुति को रद्द कर दें, अब इस अपील में एक नाम और जुड़ गया है। यह नाम है दिवंगत पत्रकार और सउदी अरब के आलोचक जमाल खशोगी की मंगेतर की। उन्होंने जस्टिन बीबर से अपील की है कि वह ऐसे लोगों के लिए न गाएं जो, अपने आलोचकों की हत्या कर देते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, पत्रकार जमाल खशोगी को मौत के घाट उतार दिया गया था, उनकी हत्या का आरोप सउदी अरब पर है। ऐसे में उनकी मंगेतर हेटिस केंगिज ने बीबर से प्रस्तुति रद्द करने की अपील की है। 

लिखा खुला पत्र 
हैटिस केंगिज के खुले पत्र को वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित किया गया है। इसमें लिखा है कि 'मैं जस्टिन बीबर से अपील करती हूं कि अपनी प्रस्तुति को रद्द करके दुनिया को एक शक्तिशाली संदेश दें कि आपके नाम और प्रतिभा का उपयोग ऐसे शासन की प्रतिष्ठा को बहान करने के लिए नहीं किया जाएगा, जो अपने आलोचकों की हत्या करता हो।' उन्होंने आगे लिखा कि आप जमाल के हत्यारों के लिए मत गाओ। कृपया मोहम्मद बिन सलमान की निंदा करें, क्योंकि आपकी आवाज लाखों लोगों के लिए सुनी जाएगी। 
विज्ञापन


क्राउन प्रिंस पर लगाया था हत्या का आरोप 
जमान खशोगी हत्या के बाद 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर एक खुफिया रिपोर्ट जारी की गई थी। इसमें पत्रकार खगोशी की हत्या का आरोप क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ऊपर भी लगाया गया था। हालांकि, क्राउन प्रिंस इस आरोप को खारिज करते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें