फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया : सुल्तान ने कहा, जल्द विश्वास मत हासिल करें नए पीएम

Thu, 19 Aug 2021 12:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कुआलालंपुर।

सार

  • राजमहल को पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम देने की समय सीमा खत्म हुई
  • सुल्तान ने कहा कि वह एक ऐसे उम्मीदवार को चुनेंगे जिसे बहुमत का समर्थन होगा
विज्ञापन
मलयेशिया पीएम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने कहा है कि उनके द्वारा चुने गए नए प्रधानमंत्री को संसद में जल्द विश्वास मत हासिल करना होगा। प्रधानमंत्री पद के लिए राजमहल को पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम मुहैया कराने की समयसीमा अब समाप्त हो गई है। सुल्तान ने नए आम चुनाव से इनकार किया है।

विज्ञापन


सुल्तान ने कहा कि वह एक ऐसे उम्मीदवार को चुनेंगे जिसे बहुमत का समर्थन होगा। इसका परीक्षण संसद में किया जाना चाहिए। निर्णय पर चर्चा के लिए वे शुक्रवार को नौ मलय प्रांत के शासकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सुल्तान ने एक नए आम चुनाव से इसलिए इनकार किया है क्योंकि देश के कई हिस्से कोविड-19 रेड जोन में हैं और स्वास्थ्य सुविधाएं अपर्याप्त हैं। संसद में बहुमत का समर्थन खोने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मुहीउद्दीन यासीन को उत्तराधिकारी चुने जाने तक कार्यवाहक नेता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नए नेता को हारने वालों के साथ काम करना चाहिए और सभी दलों को एक टीम के रूप में काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें