फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: राष्ट्रपति चुनाव में प्रेमदासा का समर्थन करेगा मुख्य तमिल दल, पार्टी की केंद्रीय समिति का फैसला

Sun, 01 Sep 2024 09:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Sri Lanka: श्रीलंका की प्रमुख तमिल पार्टी तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) ने रविवार को घोषणा कि वह 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के मुख्य नेता साजिथ प्रेमदासा का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
साजिथ प्रेमदासा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की प्रमुख तमिल पार्टी तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) ने रविवार को घोषणा कि वह 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के मुख्य नेता साजिथ प्रेमदासा का समर्थन करेगी। टीएनए के प्रवक्ता एम. ए. सुमंथिरन ने पत्रकारों को बताया कि यह फैसला रविवार को टीएनए की मुख्य पार्टी ‘इलंकाई तमिल अरासु कच्ची’ (आईटीएके) की केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार, यह निर्णय कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि सुमंथिरन ने 2022 से विपक्ष के साथ मिलकर काम किया है। टीएनए ने 1999, 2005, 2010, 2015 और 2019 के राष्ट्रपति चुनाव में भी विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन किया था। नवंबर 2019 के पिछले राष्ट्रपति चुनाव में, टीएनए ने तत्कालीन मुख्य प्रतिद्वंद्वी प्रेमदासा का समर्थन किया था।



हालांकि, इस चुनाव में पार्टी के एक वर्ग ने एक तमिल उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। लेकिन टीएनए ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का संकल्प लिया था। आईटीएक के प्रमुख एस. श्रीधरन ने पिछले हफ्ते सार्वजनिक रूप से अपने अलग हुए उम्मीदवार का समर्थन किया था। आज की बैठक में तमिल उम्मीदवार और टीएनए सदस्य पी. एरियानेथ्रन से दौड़ से पीछे हटने का अनुरोध करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


तमिल क्षेत्रों के 22 लाख पंजीकृत मतदाताओं के वोट किसी भी उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण होंगे। निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा और मार्क्सवादी जेवीसी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके प्रमुख दावेदार हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें